घरवालों से नाराज होकर युवती ने लगाई फांसी,पुलिस की तत्परता ने बचाई जान


उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनिया में एक युवती ने घर वालों से नाराज होकर फांसी लगाने का प्रयास की। परिजनों द्वारा तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से जान बचाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 05.11.2024 को समय लगभग बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जमुनिया में एक लड़की रुखसार खातून पुत्री शब्बीर निवासी जमुनिया थाना भिटौली अपने घर वालों से झगड़ा करके अपने घर में अंदर से दरवाजा बंद करके फांसी लगा रही है। इस सूचना पर एसआई अपने हमराह के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर गांव के लोगों की सहायता से कटर की मदद से दरवाजे को काटकर खोला गया तो देखा गया कि रुकसार खातून अपने गले में रस्सी बांध कर पंखे के सहारे लटकने जा रही है। तत्काल गांव वालों के सहयोग से रूकसार खातून को नीचे उतार गया। प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जा रहा है। और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।