जहरीले जंतु के काटने से दुधारू गाय की मौत,पशु चिकित्साधिकारी ने मृत मवेशी का किया पोस्टमार्टम


ब्यूरो चीफ शोएब
चंदौली: जिला के चकिया कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव निवासिनी सुखवासी देवी की दुधारू गाय को बीती रात किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। गाय के मरने से उसकी आजीविका का सहारा छिन गया। ग्रामीणों ने विधवा पशुपालक को मुआवजा दिए जाने का मांग तहसील प्रशासन से किया है। पशुपालक सुखवासी देवी रोज की भांति सोमवार की शाम गाय को चारा खिलाने के बाद मकान के बाहर मड़ई में खूंटे पर बंधी हुई थी। रात के वक्त किसी जहरीले जंतु में उसे काट लिया सुबह होने पर परिवार के लोग चारा खिलाने पहुंचे तो देखा गाय की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर शहाबगंज के पशु चिकित्साधिकारी ने मृत मवेशी का पोस्टमार्टम किया। विधवा सुखवासी देवी के जीवकोपार्जन हेतु एकमात्र दुधारू गाय थी। जिसकी मौत के बाद उसके समक्ष जीवकोपार्जन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने विधवा पशुपालक को मुआवजा दिए जाने का मांग तहसील प्रशासन से किया है। पशु चिकित्साधिकारी ने मृत मवेशी का पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट लेकर संबंधित अफसरों से मदद की गुहार लगायी जाएगी।