सिसवा बाज़ार - कोठीभार

कोठीभार पुलिस ने सबया में मिशन शक्ति अभियान के तहत लगाया चौपाल

Spread the love

दुर्गेश प्रजापति,संवाददाता
सिसवा बाजार: कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सबया में उपनिरीक्षक रोशन सिंह व महिला सिपाही उषा के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति अभियान के क्रम में वार्ड के दर्जनों महिलाओं के साथ जन चौपाल कर महिला मिशन शक्ति से संबंधित जानकारियो को साझा किया। मिली जानकारी के अनुसार आए दिन महिलाओं को निर्बल व कमजोर समझने वाले समाज को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को बराबर का अधिकार व उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला मिशन शक्ति अभियान चलाया।

इसी क्रम में महराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर महिलाओं को इकट्ठा कर जन चौपाल के माध्यम से महिलाओं से संबंधित सुरक्षा एवं आपातकाल स्थिति में टोल फ्री नंबर 1090,112 एवं साइबर फ्रॉड की स्थिति में 1930 के साथ अन्य सुरक्षा से संबंधित सभी टोल फ्री नंबर को बताया गया। सबया के लगी जन चौपाल में महिला सिपाही उषा द्वारा समाज में हो रहे कुरीतियों एवं बुराइयों को दूर करने हेतु सबके अधिकार एवं कर्तव्यो को भी बताया। जिस दौरान उपनिरीक्षक रोशन सिंह,वार्ड के सभासद अभिमन्यु चौरसिया व जयराम प्रसाद के साथ दर्जनों महिलाएं भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!