महराजगंज

जिला जेल में बंद महिला बंदियों ने मनाई छठ पर्व,जेल प्रशासन ने व्यवस्था किया सुनिश्चित

Spread the love

ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। जिला कारागार में बंद महिला बंदियों ने विधि–विधान के साथ छठ पूजन किया। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि कारागार में बंद कुल 12 महिला बंदियों द्वारा छठ पूजन की इच्छा व्यक्त की गई थी।
जेल प्रशासन ने उनकी आस्था का सम्मान करते हुए उनके लिए जेल मैनुअल का पालन करते हुए छठ पूजन के समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। व्रती बंदियों के लिए जेल परिसर में अस्थायी सरोवर का निर्माण किया गया। उनके लिए आवश्यक समस्त पूजन सामग्रियों का इंतजाम किया गया और जेल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति में महिला बंदियों ने अस्ताचल सूर्य का विधि–विधान के साथ पूजन किया।
व्रती महिला बंदियों में सुनीता पत्नी मोतीचन्द्र,सम्भा पत्नी अवधेश,शारदा पत्नी धनलाल,शकुन्तला पत्नी विरेन्द्र,सरोज पत्नी शम्भू,कमला पत्नी विजयनाथ,सीमा पत्नी दरोगा,कौशल्या पत्नी मोती,राजेश्वरी पत्नी राजकुमार,रानी पत्नी भगवान द‌याल,शीला पत्नी कोईल और शांति पत्नी दिनेश ने छठ पूजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!