महराजगंज

जिलाधिकारी ने सपरिवार उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर किया प्रसाद वितरण

Spread the love



प्रांजल केसरी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपनी मां एवं मौसी के साथ मुख्यालय स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में उदयाचल सूर्य को अर्घ्य दिया।
जिलाधिकारी अनुनय झा अपनी मां अल्का झा एवं मौसी आभा झा के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच ठेकुआ व चावल के लड्डू,फल समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ सूप को बांस की टोकरी में रखकर शुक्रवार की भोर में पीले धोती एवं कुर्ता के पारंपरिक एवं आध्यात्मिक वस्त्र में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क के सरोवर में पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मां एवं मौसी के साथ उदयाचल सूर्य का विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन कर अर्घ्य दिया।


इसके बाद जिलाधिकारी अनुनय झा ने सरोवर में स्नान भी किया और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने अपनी मां अल्का झा एवं मौसी आभा झा के साथ विधिपूर्वक सूर्यदेव का पूजन-अर्चन किया।  उनके साथ अन्य लोगों ने भी छठ महापर्व का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोक मंगल और सुख शांति की कामना की और सभी जिलेवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।


जिलाधिकारी ने छठ पर्व की सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं दिया। छठ पर्व आस्था का महापर्व है और जनपद के सभी व्रतियों में इसको लेकर अपार उत्साह है। भगवान सूर्य और छठी माता सभी का कल्याण करें,यही कामना है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने छठ घाट पर पहुंच कर जिलाधिकारी को छठ महापर्व की शुभकामना दिए। पुलिस अधीक्षक ने भी सभी जनपदवासियों को छठ महापर्व की बधाई दिया है।


तदोपरांत जिलाधिकारी अनुनय झा ने छठ पूजन के उपरांत,उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरण किया। एवं उपस्थित लोगों की शुभेच्छाएं प्राप्त कीं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि छठी मैया का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे! यही कामना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!