महराजगंज

शितलापुर खेसरहा में छठ वर्ती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य की पूजा अर्चना

Spread the love


मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
महराजगंज। जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शितलापुर खेसरहा में स्थित छठ घाट पर हजारों की संख्या में छठ वर्ती महिलाओं द्वारा छठ घाट पर पहुंच कर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज छठ घाट पर सुर्य देव का दर्शन करने हेतु श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब देखने को मिला। छठ घाट पर समाजसेवियों द्वारा हलवा चाय चना और कुरकुरे का व्यवस्था कर पारन कराया जा रहा था। सम्पूर्ण छठ घाट भक्तिमय बना रहा। छ्ठ व्रती महिलाओं द्वारा गाए जा रहे छ्ठ गीतों से पूरा छठ घाट गुंजायमान हो गया। बताया जाता हैं कि श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां आकर छठ व्रत करने पर सूर्यदेव उनकी मनोकामनाओं को अवश्य पूरा करते है और उन्हे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही छठ व्रत के दौरान श्रद्धालुओं और व्रतियों को सूर्यदेव के आंतरिक रूप से साक्षात उपस्थिति की रोमांचक अनुभूति होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!