

संपादक नागेश्वर चौधरी
छत्तीसगढ़। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड पहुंचे। यहां उनका एक मेगा रोड शो और चुनावी रैलियों का कार्यक्रम है। सबसे पहले पीएम मोदी ने बोकारो में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को तोड़कर उन्हें छोटी-छोटी जातियों में बांटना चाहती है। उन्होंने झारखंड की जनता को एकजुट रहने का संदेश देते हुए ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा भी बुलंद किया।