महराजगंज

सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन

Spread the love


संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज। भारत रत्न लौह पुरुष और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आज रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सदर विधायक ने मुख्यालय स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और साहू जी महाराज के प्रतिमा तक दौड़ लगाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा इस बार 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार है इसलिए 31 अक्टूबर की एकता दौड़ को आज धनतेरस के पावन अवसर पर आयोजित करने का निर्णय पार्टी ने लिया है। 31 अक्टूबर,2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एकता और अखंडता के लिए महान सरदार पटेल की स्मृति में एकता दौड़ आयोजित करने का निर्णय लिया था। यह एकता दौड़ सिर्फ भारत की एकता का संकल्प नहीं रहा है,अब एकता दौड़ विकसित भारत का संकल्प भी बन गई है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस को भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को स्मरण करने का अवसर बताया। उन्होंने कहा राष्ट्रीय एकता दिवस हमें राष्ट्र की एकता के लिए प्रतिबद्ध होने और एक भारत,श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में काम करने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर मौजूद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका पर प्रकाश डाला। सरदार पटेल जी भारतीय गणराज्य के साथ रियासतों के एकीकरण को सुनिश्चित करने और भारतीय सिविल सेवाओं के मजबूत ढांचे के निर्माण जैसे कार्यों में दिए योगदान में उनकी दूरदर्शिता और कूटनीतिक कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के अथक प्रयासों ने भारत की एकता और अखंडता सुनिश्चित की है।

  इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सानंदन पटेल,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप गौड़,सभासद लाल जी गुप्ता,संजीव शुक्ला,अशोक मधेशिया,दयाशंकर रौनियार,विजय मद्धेशिया,धर्मवीर सिंह,पूर्व सभासद मुरली मनोहर सहित तमाम लोगों ने रन फॉर यूनिटी में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!