महराजगंज
चोरी के ट्रैक्टर की बैटरी के साथ दो युवक गिरफ्तार


मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व इनामिया/वंछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस उ0नि0 पंकज सिंह,हे0का0 मनोज कुमार यादव और का0 अमित मौर्या द्वारा मु0अ0स0 251/2024 अंतर्गत धारा 305,317(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगणों इन्दर पुत्र रामसजन उम्र करीब 19 वर्ष और भोला पुत्र जुगानी उम्र करीब 24 वर्ष निवासीगण परासखाड़ थाना चौक जनपद,महराजगंज को आज दिनांक 01.01.2025 को समय 05.50 बजे चोरी की एक ट्रैक्टर की बैटरी के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।