देव दीपावली पर दीपों से जगमग होगा वाष्र्णेय मंदिर


संपादक नागेश्वर चौधरी
वाराणसी। देव दीपावली पर वाष्र्णेय मंदिर 11 हजार दीपों से जगमग होगा। व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप,बृजेश कंटक व प्रवक्ता भुवनेश वाष्र्णेय आधुनिक के अनुसार इस संबंध में सेवादारों की बैठक होगी। मंदिर सेवादार समिति के राहुल गुप्ता स्क्रैप,यतीश वाष्र्णेय ने बताया कि देव दीपावली पर शुक्रवार को शाम सात बजे से मंदिर प्रांगण दीपकों से रोशन किया जाएगा। अध्यक्ष एलडी वाष्र्णेय व पूर्व पार्षद अलका गुप्ता के अनुसार मंदिर प्रांगण में रंगोली भी सजाई जाएगी। भजन संध्या होगी। कार्यक्रम को ऊंचे आयाम पर पहुंचाने के लिए सेवादारों को संबोधित करते हुए कोषाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता व मंदिर के महंत पंडित मनोज मिश्रा ने कहा कि सभी सेवादारों को व्यवस्थाएं दी जा रही हैं। महाआरती में प्रभु से जगत की खुशहाली व सुख समृद्धि की प्रार्थना की जाएगी।