यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगों को किया गया प्रशिक्षित


इंद्रेश कुमार पटेल संवाददाता
महराजगंज। यातायात माह नवम्बर 2024 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज के निर्देशानुसार आज दिनांक 16.11.2024 को प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार निम्नानुसार कार्यवाही की गयी-
यातायात पुलिस द्वारा यातायात-नियमों के उल्लंघन के प्रति जागरूकता कार्यवाही का विवरणः-
• यातायात माह के अन्तर्गत प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा टैक्टर चालको को प्रशिक्षित किया गया एवं कस्बा फरेंदा एवं फरेंदा महराजगंज रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली,पिकप आदि पर निःशुल्क रेट्रो-रिफलैक्टिव/रिफ्लैक्टिव टेप लगाये गये तथा कोहरे के दृष्टिगत गन्ने की ट्राली पर रेट्रोरिफ्लेक्टिव युक्त लाल कपडा लगाये जाने हेतु जागरूक किया गया है।
•यातायात माह के अन्तर्गत उ0नि0 यातायात अरुणेंद्र सिंह मय टीम यातायात द्वारा लगभग 124 वाहनों व बैरियर आदि पर रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगाकर यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु जागरूक किया गया।
•यातायात माह में पीए सिस्टम के माध्यम से आम-जन को यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु जागरूक किया गया।
-प्रवर्तनः-
यातायात माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध निम्नलिखित कार्यवाही की गयीः-
• वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न करने वाले 82 वाहन चालकों के चालान किये गये।
• वाहन चलाते समय सीट-वेल्ट का प्रयोग न करने वाले 16 वाहन चालकों के चालान किये गये।
• विना वैध ड्राइविंग लाइसेन्स के वाहन चलाने वाले 37 वाहन चालकों के चालान किये गये।
• वैध बीमा के बिना वाहन चलाने वाले 23 वाहनों के चालान किये गये।
• दो-पहिया वाहन पर तीन सवारी चलने वाले 17 वाहन चालकों के चालान किये गये।
• नो-पार्किंग में खड़े 20 वाहनों के चालान किए गये।
:ओवर स्पीड चल रहे वाहनों के विरुद्ध 12 वाहनों का चालान किया गया
• एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में कुल 65 चालान कर 126000 रूपये शमन शुल्क किया गया।

यातायात माह नवम्बर 2024 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज के निर्देशानुसार आज दिनांक 16.11.2024 को प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार निम्नानुसार कार्यवाही की गयी-
यातायात पुलिस द्वारा यातायात-नियमों के उल्लंघन के प्रति जागरूकता कार्यवाही का विवरणः-
• यातायात माह के अन्तर्गत प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा टैक्टर चालको को प्रशिक्षित किया गया एवं कस्बा फरेंदा एवं फरेंदा महराजगंज रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली,पिकप आदि पर निःशुल्क रेट्रो रिफलैक्टिव/रिफ्लैक्टिव टेप लगाये गये।