यातायात नियमों ने उल्लंघन में 13 वाहनों का कटा चालान


ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। यातायात माह नवम्बर 2024 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज के निर्देशानुसार आज दिनांक 17.11.2024 को प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार निम्नानुसार कार्यवाही की गयी।
यातायात पुलिस द्वारा यातायात-नियमों के उल्लंघन के प्रति जागरूकता कार्यवाही का विवरणः-
यातायात माह नवंबर 2024 के क्रम में सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु महराजगंज गोरखपुर रोड पर यातायात पुलिस द्वारा स्पीड रडार गन लगाकर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोक कर जागरूक किया गया कि तेज गति से वाहन ना चलाएं अपने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं,कोहरे और धुंध को देखते हुए रोडवेज तथा प्राइवेट की बसों में फोग लाइट चेक किया गया और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाया जा रहा है और दोषी पाए गए वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई। नियम विरुद्ध पाए गए 13 वाहन का चालान कर 21000 रुपए वसूल किया गया।