महराजगंज

महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता के साथ मिला सम्मान

Spread the love


संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज: मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के तहत जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में जनपद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला/चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा,स्वावलंबन और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूलों,सार्वजनिक स्थलों और ग्राम पंचायतों में गश्त करते हुए महिलाओं को आत्मरक्षा,साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। खेल,शिक्षा,चिकित्सा और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को चिन्हित कर प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। खेल क्षेत्र में कुश्ती और एथलेटिक्स में सफलता हासिल करने वाली दिव्या वर्मा और कविता यादव को विशेष सम्मान मिला।
कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने स्कूलों,बस अड्डों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर गश्त करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा,साइबर क्राइम, और हेल्पलाइन नंबरों (1090,112,181,1098 आदि) की जानकारी दी। साथ ही,महिलाओं को सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला ई-हाट योजना और आयुष्मान भारत योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।


सम्मान समारोह:
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को एसडीएम सदर और सीओ सदर द्वारा सम्मानित किया गया। खेल,शिक्षा,चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। एसडीएम सदर और सीओ सदर ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य न केवल महिलाओं को जागरूक करना है,बल्कि उन्हें उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित करना भी है।
खेल के क्षेत्र में सम्मानित महिलाएं:
एथलेटिक्स:निधि गुप्ता,चंदा,प्रीतमणि,चांदनी
कुश्ती:दिव्या वर्मा,कविता यादव
चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मानित महिलाएं: डा0 कृष्णा साहनी,रश्मि श्रीवास्तव
राजस्व के क्षेत्र में सम्मानित महिला: शीला चौधरी
ग्राम पंचायत सेवा में योगदान: अनामिका सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!