राजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा पूरी तरह से डरी हुई :अखिलेश

Spread the love



उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अधिकारियों कर्मचारियों को आगे कर चुनाव जीतना चाहती है। बावजूद इसके अधिकारी कर्मचारी सपा को जिताने का काम कर रहे हैं। अधिकारी भी चाहते हें कि भाजपा चुनाव हारे। यह उपचुनाव 2027 का संदेश देने का चुनाव है। इस उपचुनाव में भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है। कटेहरी बाजार में रविवार को पार्टी प्रत्याशी शोभावती वर्मा के समर्थन में हुई सभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए बनी हुई सभी योजनाओं खासकर स्वास्थ्य सेवाओं को चौपट कर दिया है। अम्बेडकरनगर में बने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को भाजपा के लोगों ने बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि आज कोर्ट का अधिकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की देन है इसलिए अपने हक और अधिकार के लिए इस विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी शोभावती को निडर होकर वोट करें,यहां के जिलाधिकारी रिटायर होने वाले हैं, रिटायर होने के बाद भाजपा में जाकर दिल्ली में राजनीति करने की सोच रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो कहता हूं कि जिलाधिकारी सपा में आएं और टिकट देने का वादा करता हूं। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग लोकसभा के चुनाव में एकजुटता का परिचय देते हुए इंडिया गठबंधन को ऐतिहासिक जीत दिलाए। आपकी एकजुटता से आने वाले समय में भाजपा दो नंबर की पार्टी हो जाएगी। भाजपा हारने के डर से 13 तारीख के चुनाव हटाकर 20 नवंबर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!