

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
दिल्ली। पंजाब हरियाणा सीमा के पास शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने एक बार फिर मंगलवार को दिल्ली कूच का एलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि 101 किसानों का जत्था 14 दिसंबर को दिल्ली की तरफ बढ़ेगा। पंधेर ने साफ किया कि किसान भागने वाले नहीं हैं,बल्कि सरकार को भगाएंगे।