दहेज़ हत्या के वांछित आरोपी ने किया आत्म समर्पण


ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष दीपशिखा वर्मा थाना चौक के नेतृत्व मे उच्चाधिकारीगण के आदेश के अनुपालन में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु इनामिया/वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 237/ 2024 धारा 80 (2),85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वाछित अभियुक्तगण को दिनांक 13.12.2024 को समय 13.40 बजे अभियुक्तगण बालकिशुन पुत्र स्व0 रामनाथ उम्र करीब 56 वर्ष व कलावती देवी पत्नी बालकिशुन उम्र करीब 53 वर्ष निवासीगण ग्राम नक्शा बक्शा टोला टिकुलहिया थाना चौक जनपद महराजगंज द्वारा थाना हाजा पर आकर (आत्म समर्पण) किया अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायायलय भेजा गया।