अंतर्राष्ट्रीय
रिकॉर्ड : एक दिन में 5 लाख ने की हवाई यात्रा


उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
नई दिल्ली। त्योहार और शादी के मौसम के बीच देश में एक दिन में रिकॉर्ड पांच लाख लोगों ने हवाई यात्रा की है। रविवार को 3,173 विमानों से 5,05,412 यात्रियों को ढोया गया। सभी विमानों की सीटें 90 फीसदी भरीं थीं। किसी भी कंपनी ने 100 फीसदी समय पर प्रदर्शन नहीं किया। इंडिगो का 74 फीसदी प्रदर्शन रहा।