निचलौलमहराजगंज

55 बकरे के साथ एक अंतर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार

Spread the love



संपादक नागेश्वर चौधरी
निचलौल(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा चलाये जा रहे रोकथाम जुर्म बार्डर पर अवैध सामान की तस्करी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में दिनांक 20.11.2024 को नवीन सब्जी मण्डी कस्बा निचलौल के पास से 55 बकरे मय वाहन पिकप के साथ एक अभियुक्त वसीर पुत्र सलास निवासी इस्लामनगर नालपारा देहाती थाना नानपारा जनपद बहराईच की गिरफ्तारी की गयी। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 569/2024 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960 थाना निचलौल जनपद महराजगंज पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उ0नि0 राधेश्याम यादव,का0 रविकान्त उपाध्याय,का0दिलीप यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!