महराजगंज

खेल के आखिरी दिन रोमांचकारी रहा खिलाड़ियों का हैरत अंगेज प्रदर्शन

Spread the love

मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
महराजगंज। खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देता है,बल्कि अनुशासन,टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे गुणों को भी विकसित करता है। सेंट जोसेफ स्कूल,सिसवा में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता इसका एक जीवंत उदाहरण है। बताते चले कि खेल के आखिरी दिन का रोमांच अद्वितीय व हैरतअंगेज था क्योंकि खिलाड़ियों के हैरत अंगेज प्रदर्शन और खेल के प्रति उनके आत्मीय लगन ने सभी को दिल से प्रभावित किया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रों ने कबड्डी,खो-खो,रिले रेस,टग ऑफ वार,फुटबॉल और मार्च पास्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस बाबत हाउस इंचार्ज सतीश त्रिपाठी,गंगा दुबे,प्रदीप रौनियार और सीन्सी पीटर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल कॉर्डिनेटर एबी सर और वर्षा जायसवाल ने भी बच्चों की प्रशंसा की।इस प्रतियोगिता में निष्पक्षता को प्रधानता दी गई।


प्रधानाचार्य बैजू चेरियन,उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह,ग्राउंड फ्लोर इंचार्ज प्रेम सागर चौबे और अन्य स्टाफ सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिणामस्वरूप,सैफरन हाउस ने लड़कों की कबड्डी और ग्रीन हाउस ने खो-खो व टग ऑफ वॉर में जीत हासिल की। व्हाइट हाउस ने मार्च पास्ट और रिले रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई। इस बाबत विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ और सह संचालक रीबीन जोसेफ ने छात्रों को ईमानदारी और खेल भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी। अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेना है। उन्होंने खेल को शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक विकास का माध्यम बताया।
विदित रहे कि इस तरह के आयोजनों से न केवल छात्रों की प्रतिभा का विकास होता है,बल्कि वे जीवन के अनमोल पाठ भी सीखते हैं। खेल हमें सिखाते हैं कि कैसे चुनौतियों का सामना करना है,सामूहिक प्रयास की ताकत को पहचानना है और अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है। सेंट जोसेफ स्कूल का यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणा है। इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देकर हम नई पीढ़ी को न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बना सकते हैं, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत बना सकते हैं क्योंकि खेल और शिक्षा का यह संतुलन बच्चों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ,प्रधानाचार्य बैजू चेरियन,उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह,प्रेम सागर चौबे,मुन्ना पांडे,धनंजय कुमार मिश्र,राजकुमार सिंह,ऑफिस इंचार्ज भुनेश्वर मिश्र,अनिल पांडे,अवनीश मिश्र,फणींद्र मिश्र,पीयूष त्रिपाठी,पुंडरीक गुप्ता,संतोष वर्मा,प्रदीप रौनियार,सतीश त्रिपाठी,अजीत बारीक,गंगा दुबे,अमृता पाठक,मनीष श्रीवास्तव,तमजिद अली,राधेश्याम,प्रह्लाद प्रसाद,भुवाल गुप्ता,मंशा गुप्ता,मनोरमा जायसवाल,अनूप रौनियार,वर्षा जायसवाल,रंजना त्रिपाठी,पूर्णिमा शाही,ओम प्रकाश वर्मा,वीरेंद्र त्रिपाठी,दीपु सर,सतीश सर,संजीव कुमार,संजय गुप्ता,अशोक पांडे,सिनसी पीटर,ए०बी०वाई० सर,नीतेश श्रीवास्तव,ललितेश गुप्ता,रमा श्रीवास्तव,श्रूति,स्नेहा,बिंसी चाको व मनोज सहित विद्यालय के तमाम छात्र /छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!