महराजगंज

पूर्व भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राही मासूम रजा को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Spread the love



मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के पूर्व भाजपा नेता एवं महराजगंज न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राही मासूम रजा को महराजगंज न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व भाजपा नेता राही मासूज रजा को उक्त सजा हत्या,दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में सुनाई गई है।
बताया जा रहा है कि जनपद संतकबीर नगर के एक गांव की रहने वाले किशोरी अपने पिता के साथ महराजगंज शहर में पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा के घर में किराए पर रहती थी।
किशोरी के पिता अपने व अपने परिवार के जीवनयापन हेतु ठेला छोटा मोटा रोजगार करता था। सुत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि उक्त भाजपा पर यह आरोप है कि पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की नियत खराब हुई तो उसने किशोरी से दुष्कर्म,उसकी बहन से छेड़छाड़ की। उसके कृत्य को किशोरी के छोटे भाई ने देख लिया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। घटना के आहत होकर किशोरी के पिता ने जान दे दिया था। उक्त मामले में 10 मार्च यानी सोमवार को महराजगंज न्यायालय ने राही मासूम रजा को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!