नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार


उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
कोल्हुई(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरूद्ध कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई सत्येन्द्र कुमार राय मय हमराह म0उ0नि0 रियान्शु यादव,का० प्रिन्स उपाध्याय मय वाहन सरकारी यूपी 56जी 0300मय चालक का0 अजीत यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र,रोकथाम जुर्म जरायम,गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त के क्रम में मुखबीर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 302/24 धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त तौफीक पुत्र अली हसन उर्फ हुसेन उम्र करीब 24 वर्ष नि0 धरैचा टोला सोनपिपरी थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को आज दिनांक 06.12.2024 को समय 12:16 बजे अभियुक्त के घर ग्राम धरैचा टोला सोनपिपरी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के सम्बन्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।