सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थ नगर व्यापार मंडल के महामंत्री मो० चांद भाजपा में शामिल


राकेश कुमार श्रीवास्तव संवाददाता
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए अपने सहयोगियों के साथ भाजपा कार्यालय जाकर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के निर्देशन में सदस्यता ग्रहण किए। उन्होने कहा कि हम जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान द्वारा दिए गये संदेश पुस्तिका और भाजपा के नीतियो से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए है और मेरे साथ सैकड़ो साथी है जिनको सदस्यता ग्रहण कराएगें सबसे पहले में मुख्यमंत्री उ०प्र० को देना चाहता हूं।

जिन्होने कन्हैया पासवान जैसे व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया जो बिना भेद भाव के किसी भी सम्प्रदाय के लोगो से मिलते रहते है जिनके ब्यवहार से प्रभावित होकर हम पार्टी की सक्रिय सदस्यता अपने शुभ चिन्तको के साथ ग्रहण कर रहे है।