सिद्धार्थनगर
मध्यान्ह भोजन पर होगी मां की नजर


राकेश कुमार श्रीवास्तव संवाददाता
सिद्धार्थ नगर। परिषदीय विद्यालयों में बन रहे मध्यान्ह भोजन पर अब बच्चों की मां नजर रखेंगी। वह भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई तथा भोजन परोसने के तरीके पर नजर रखेगीं। इसके लिए शीघ्र ही बेसिक शिक्षा विभाग अभियान चलाने जा रहा है,इसके लिए छ: सदस्यीय महिला टीम का गठन किया जाएगा। इस संगठन में ऐसी महिलाओ का चयन होगा,जिनके बच्चे उस स्कूल में पढ़ते हो संगठन प्रत्येक दिन के भोजन पर नजर रखेगी। सरकार द्वारा बनाए गये मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जाना है,भोजन प्रत्येक दिन अलग अलग रहना है जिसमें हो रहे लापरवाही पर अंकुश लगाने हेतु शासन ने छ: सदस्यीय महिला टीम गठन करने का फैसला लिया।