Crime Newsमहराजगंज
भिटौली पुलिस ने पॉस्को एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन मिश्र के कुशल नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना भिटौली पुलिस उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी,हे0का0 पप्पू यादव और का0 संजय यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/2025 धारा137(2),45ए,64 (1) बीएनएस व 3/4 पॉस्को एक्ट के वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र उमेश उर्फ लकडू उम्र 21 वर्ष निवासी पकड़ी दीक्षित थाना भिटौली जनपद महराजगंज को दिनांक 20.05.2025 को 20.50 बजे तरकुलवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है,अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।