पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार


सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
परसा मलिक(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष परसा मलिक उमेश कुमार मय हमराह उ0नि0 अनिल कुमार सिंह,चौकी प्रभारी सेवतरी उ0नि0 विनीत कुमार यादव,उ0नि0 अभिषेक जायसवाल,उ0नि0 अम्बिका प्रसाद,का0 लालजी यादव,का0 रामगनेश चौहान,का0 रामप्रवेश गौड़,का0 दीपक प्रसाद के द्वारा न्यायालय महराजगंज द्वारा निर्गत वारण्ट सम्बन्धित वारण्टी गुप्ता पुत्र ब्रह्मानन्द निवासी झिगटी टोला मुजहना थाना परसा मलिक जनपद महराजगंज,रामभवन पुत्र सर्वजीत,सतीश पुत्र मनोरथ,मनोरथ भास्कर पुत्र कोइल निवासीगण कोहरगड्डी थाना परसा मलिक जनपद महराजगंज और धनई पुत्र सिरताज निवासी महदेईया टोला बोदनी थाना परसा मलिक जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया।