उत्तर प्रदेशलखनऊशिक्षा जगत

स़ंस्कार केन्द्र के माध्यम से बस्ती में परिवर्तन दिखना चाहिए- हेमचंद्र

Spread the love



प्रांजल केसरी न्यूज एजेंसी
लखनऊ: आज दिनांक 6 जून 2025 विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र,सेवा क्षेत्र/जनजाति क्षेत्र की शिक्षा संयुक्त एक दिवसीय कार्यशाला निराला नगर,लखनऊ में हेमचंद्र क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन किया। साथ योगेश कुमार क्षेत्रीय सेवा संयोजक विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र तथा सभी प्रान्त सेवा प्रमुख,तथा जनजाति का सह सेवा प्रमुख नरोत्तम मिश्रा उपस्थित रहे।

बैठक में हेमचंद्र क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने जो बडे़ विद्यालय है अनेक केन्द्र चलाये। जो छोटे विद्यालय है समाज से सहयोग लेकर केन्द्र चलाना है। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय केन्द्र नहीं चला रहा है उसके प्रबंध समिति तथा प्रधानाचार्य से वार्ता करके केन्द्र अवश्य चलाये। संस्कार केन्द्र का स्थायीकरण करना चाहिए। स़ंस्कार केन्द्र के माध्यम से बस्ती में परिवर्तन दिखना चाहिए।

समाज में शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वावलम्बन,समरसता,देशभक्ति,संस्कृति के प्रति आस्था जगाने का कार्य सरस्वती संस्कार केन्द्र करता है। केन्द्र संचालक/संचालिका गुणवत्ता के लिए मासिक आवर्ती अभ्यास करना है।

सेवा क्षेत्र/जनजाति क्षेत्र की संयुक्त कार्यशाला के समापन सत्र में डा सौरभ मालवीय ने कहा कि सेवा कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। समाज को राष्ट्र के मुख्य धारा से जोड़ने का एक सरल माध्यम है। सेवा का एक प्रकल्प खड़ा करना चाहिए।

प्रान्त टोली,जिले की टोली का निर्माण करना है। प्रान्त स्तर पर वर्ष में दो बार बैठक करना है। इस कार्यशाला में राघव कुमार,प्रभाकर,नरसिंह,शिवसिंह,सुरेश मणि सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!