डीएम ने आयुष्मान आरोग्य मन्दिर वनियाडीह का किया निरीक्षण


राकेश कुमार श्रीवास्तव संवाददाता
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर द्वारा आयुष्मान आरोग्य मन्दिर वनियाडीह,विकास खण्ड लोटन का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर से आरोग्य मन्दिर होने वाली जांचों एवं टीकाकरण के बारे में पूछा गया। जिलाधिकारी को अवगत कराया कि केन्द्र पर सभी मशीने उपलब्ध है। गर्भवती महिलाओं की 05 प्रकार की जांच की जाती है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी जांच का 05-05 किट होना चाहिए। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि आज 02 गर्भवती महिलाओ का जांच किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिला खुशबू से वार्ता किया गया। ए.एन.एम.,आशा व आंगनबाड़ी द्वारा सही काम न करने के कारण जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सुपरवाइजर विजय प्रकाश पाण्डेय को भी स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर द्वारा ड्यू लिस्ट को देखा गया। ड्यू लिस्ट अपडेट नही था। जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।