निचलौलमहराजगंज

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love



संपादक नागेश्वर चौधरी
निचलौल(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0227/2024 धारा 363,376,342,506 भादवि व 3/4 पॉस्को थाना निचलौल जनपद महराजगंज में नामित अभियुक्त कन्हैया यादव पुत्र शम्भू यादव निवासी चैनपुर बैदौली थाना निचलौल जनपद महराजगंज की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया। गठित टीम के अथक प्रयास के बाद मुखबीर की सूचना पर दिनांक 18.12.2024 को रात्रि में अभियुक्त कन्हैया यादव पुत्र शम्भू यादव निवासी चैनपुर बैदौली थाना निचलौल जनपद महराजगंज उम्र करीब 28 वर्ष को कस्बा निचलौल से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त कन्हैया यादव उपरोक्त का चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार,का0 मनीष यादव,का0 अनुप यादव मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!