

सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
परसा मलिक(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी/मादक पदार्थों पर रोकथाम हेतु अभियान के दिये गये निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण थानाध्यक्ष परसा मलिक उमेश कुमार के नेतृत्व में व0उ0नि0 अभिजीत कुमार मय हमराह का0 धर्मेन्द्र प्रजापति द्वारा दिनाँक 19.12.2024 को समय 15.40 बजे मुखबीर की सूचना पर बहद ग्राम रेहरा नवनिर्मित बार्डर से बरामदगी 15 बोरी भारतीय यूरिया खाद व एक आटो वाहन संख्या UP56T9841 अन्तर्गत धारा 113 कस्टम अधिनियम में बरामद कर थाना स्थानीय पर दाखिल किया गया। जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय रवाना किया जायेगा।