Crime Newsबृजमनगंज - धानीमहराजगंज

मां की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र गिरफ्तार

Spread the love



उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
बृजमनगंज(महराजगंज)। दिनांक 20.12.2024 समय करीब 9:30 बजे ग्राम सिकंदराजीतपुर थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज में एक महिला शशिप्रभा पत्नी स्वर्गीय कृष्ण बिहारी उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम सिकंदरा जीतपुर थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज अपने घर के आंगन में खाना बना रही थी तभी उनका छोटा पुत्र अवनीश त्रिपाठी उर्फ़ चिंटू छत के ऊपर से अपने भाई के लड़की को उल्टा सीधा बोल रहा था जब उसकी मां द्वारा मना करने पर छत से ही पत्थर फेंक कर अपनी मां के सिर पर मारा जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तत्काल उनको इलाज हेतु सीएचसी धानी ले जाया गया जहां पर उनकी मृत्यु हो गई जिसके संबंध में उनके बड़े लड़के अम्बरीष पुत्र स्व0 कृष्ण बिहारी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 383/2024 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत हुआ था उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह द्वारा थाना स्थानीय से अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित किया गया। गठित टीम उ0नि0 श्रवण कुमार शुक्ला,उ0नि0 प्रशि0 अरविन्द कुमार यादव,हे0का0 विरेन्द्र कुमार यादव और का0 धीरेन्द्र सिंह यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अवनीश त्रिपाठी उर्फ चिन्टू पुत्र स्व0 कृष्ण बिहारी त्रिपाठी उम्र 35 वर्ष निवासी सिकन्दराजीतपुर थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज को आज दिनांक 21.12.2024 को समय 11.30 बजे पर गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!