निचलौलमहराजगंज

हादसा; बोलेरो ने दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर एक की मौत दूसरा गम्भीर रुप से घायल

Spread the love



मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
निचलौल-महराजगंज। जनपद के निचलौल नगर पंचायत के मेन तिराहे पर कमाकर लौट रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल डाला है,जहां दोनों की गंभीर हालत देख निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मंजेश पुत्र पारस उम्र 26 वर्ष ग्राम विशुनपुरा थाना निचलौल अपने साथी चन्द्रमन पुत्र लक्ष्मण निवासी प्रतापपुर गांव पालिका नवल परासी नेपाल के साथ हैदराबाद से अपने घर आ रहे थे।


बताया जा रहा है कि दोनों साथी निचलौल मुख्य तिराहे पर पहुंचकर अपने परिजनों का इंतजार कर रहे थे। अचानक ठूठीबारी की ओर से तेज रफ्तार एक बोलेरो ने दोनों को कुचल डाला जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की बिगड़ती हालत को देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मंजेश पुत्र पारस की मौत हो गई। चंद्रमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल चंद्रमन का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!