सिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया भारतीय नव वर्ष

Spread the love



राकेश कुमार श्रीवास्तव संवाददाता
सिद्धार्थ नगर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यो ने कलेक्ट्रेट परिसर सिद्धार्थ नगर मे रविवार को हिन्दू नव वर्ष मनाने हेतु एकत्रित हुए जिन्हे सम्बोधित करते हुए विभाग प्रचारक राजीव नयन जी ने कहा कि आज का दिन हमारे सर संघ संचालक डा० बलिराम हेडगेवार का जयन्ती है यह प्रतिपदा हमारे सभ्यता संस्कृत और परम्पराओ के प्रारम्भ का दिवस है। आज के ही दिन आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा की गयी। आज के दिन ब्रम्हा जी ने सृष्टि की संरचना की थी।

आज के ही दिन भगवान श्रीराम का राज्य अभिषेक हुआ था और आज के दिन हम मां भगवती के नव रूपो की आराधना करते है चैत्र प्रतिपदा का दिन ॠतु परिवर्तन का दिन है इस समय वृक्षों मे नयी-नयी पत्तियां निकलती है सुगंधित पुष्पों से लदी हुइ पौधे पर्यावरण को सुगंधित करती है हमारी फसले पक कर तैयार हो जाती है इस लिए चैत्र प्रतिपदा के दिन को हम हिन्दू नव वर्ष के रूप में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते है। प्रत्येक भारतीय को अपने राष्ट्र संस्कृत सभ्यता के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!