

मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
सोहगीबरवा(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने व जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोहगीबरवा लवकुश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना सोहगीबरवा पुलिस टीम हे0का0 दिनेश प्रजापति,हे0का0 दुर्गेश उपाध्याय,का0 विजय सिंह मौर्य,का0 गोपाल,का0 अरविन्द पाल,मा0का0 डिम्पल यादव द्वारा आज दिनांक 23.12.2024 को रामदरश कुशवाहा पुत्र सीताराम उम्र 48 वर्ष साफिन बाजार टोला सोहगीबरवा,रामदेव पुत्र मुन्नर उम्र करीब 55 वर्ष,जयगोविन्द पुत्र श्यामबिहारी उम्र 42 वर्ष,अरविन्द पुत्र निरंजन कुशवाहा उम्र करीब 21 वर्ष,सुखदेव गुप्ता पुत्र रामचंद्र उम्र करीब 40 वर्ष साकिनान नौका टोला सोहगीबरवा,गुलाब पुत्र राम दरस उम्र करीब 25 वर्ष साकिन बाजार टोला सोहगीबरवा व द्वितीय पक्ष के योगेन्द्र कुशवाहा पुत्र हरीलाल उम्र करीव 50 वर्ष, वीरेन्द्र कुशवाहा पुत्र हरीलाल करीब 45 वर्ष साकिनान नौका टोला थाना सोहगीबरवा जनपद महराजगंज को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में शांति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है,रामदरश कुशवाहा आदि आरोपियों उपरोक्त को न्यायालय में समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।