Crime Newsघुघलीमहराजगंज
घुघली पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार


इंद्रेश कुमार पटेल संवाददाता
घुघली(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद महराजगंज द्वारा निर्गत वारण्ट सम्बन्धित मु0नं0 359/2023 धारा 125 द.प्र.सं. से सम्बन्धित वारण्टी दुर्विजय पुत्र रामप्रीत,निवासी बसंतपुर,थाना घुघली, जनपद महराजगंज (उम्र करीब 37 वर्ष) को थाना घुघली पुलिस उ0नि0 राकेश कुमार यादव और का0 लालू पटेल द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।