घुघली पुलिस द्वारा दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध व वाँछित/वारंटियो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह द्वारा टीम गठित की गयी। जिसके क्रम में व0उ0नि0 रामशब्द,म0उ0नि0 रुचि व का मनोहर कुमार थाना घुघली,जनपद महराजगंज के द्वारा मु0न0- 3293/12,धारा 504,506 भादवि,सरकार बनाम राजन विश्वकर्मा में सिविल जज (अवर खण्ड)/न्यायिक मजिस्ट्रेट,जनपद महराजगंज द्वारा जारी गिरफ्तारी का अधिपत्र में वारण्टीगण राजन विश्वकर्मा उर्फ राजेश्वर पुत्र आदित्य उम्र करीब 59 वर्ष और राजमति देवी पत्नी राजन विश्वकर्मा उर्फ राजेश्वर उम्र करीब 55 वर्ष निवासीगण ग्राम अहिरौली,थाना घुघली,जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटीगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया है।