Crime Newsआनन्दनगर - फरेंदामहराजगंज
पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार


उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
फरेन्दा(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा विभिन्न अपराधों में वांछित/वारण्टी की गिरप्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरूद्ध कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष फरेंदा प्रशान्त कुमार पाठक द्वारा गठित टीम उ0नि0 सौरभ पटेल,का0 आज्ञाराम यादव,का0 रामबाबू शाह द्वारा अ0सं0 233/96 वाद सं0 26/97 धारा 379,411 भादवि व 26 एफ एक्ट से सम्बन्धित वांछित वारण्टी राजकुमार पुत्र भगौती यादव उम्र करीब 50 वर्ष निवासी मधुरानगर मधवापुर थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज को आज दिनांक 08.01.2025 को समय करीब 13.50 बजे घटनास्थल ग्राम मथुरानगर मधवापुर वारण्टी के घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।