गैगेस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ़्तार,भेजा गया जेल

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। थाना पुरन्दरपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 78/25 धारा 3 (1) यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बंधित गिरफ्तारी एक वाछिंत अभियुक्त के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के मार्गदर्शन व थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव,उ0नि0 मो0 असजद और हे0का0 श्रीकृष्ण मिश्रा के प्रयास से मु0अ0स0 78/25 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बंधित वाछिंत अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र अवधराज साकिन जंगल बडहरा थाना पनियरा जनपद महराजगंज को मुखबीर खास की सूचना पर ताल्ही चौराहे से समय करीब 19.40 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया। थाना पुरन्दरपुर क्षेत्रांतर्गत अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र अवधराज कुमार साकिन जंगल बडहरा थाना पनियरा जनपद महराजगंज उम्र 23 वर्ष आदि 4 नफर के साथ मिलकर धोखाधडी व षड्यन्त्र कर कूटरचित तरीके से दूसरे की आईडी से फर्जी आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र व निर्वाचन कार्ड बनाने जैसा अपराध कारित करने के अभ्यस्त अपराधी है, के सम्बंध मे थानाध्यक्ष द्वारा नियमानुसार मु0अ0स0 78/25 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट विरूद्ध अभियुक्त विवेक कुमार आदि 4 नफर के विरूद्ध थाना स्थानीय पर पंजीकृत कराया गया। जो मुकदमा उपरोक्त वाछित चल रहा था,वाछिंत अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र अवधराज कुमार साकिन जंगल बडहरा थाना पनियरा जनपद महराजगंज उम्र 23 वर्ष को मुखबीर खास की सूचना पर दिनांक 06.04.2025 को समय करीब 19.40 बजे ताल्ही चौराहे से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 14/24 धारा 319(2),318(4),336(3),338,61(2),340(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट व धारा 35 आधार कार्ड अधिनियम थाना साइबर क्राइम जनपद महराजगंज में मुकदमा प्रचलित है।