महराजगंज

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थानो पर किया गया श्रमदान व थाना संवाद दिवस का आयोजन

Spread the love


  
प्रांजल केसरी       
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यालय की विभिन्न शाखाओ में नियुक्त अधिकारी,कर्मचारीगणों द्वारा साप्ताहिक साफ-सफाई अभियान के अन्तर्गत वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर पुलिस कार्यालय परिसर एवं अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया गया। उपरोक्त के क्रम में पुलिस के जवानों द्वारा अपनी तैनाती स्थल पर साफ सफाई करने का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महराजगंज पुलिस के जवानों द्वारा अपने कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए रविवार को थाना, चौकियों व पुलिस लाइन में श्रमदान अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार व संबंधित थानों के पर्यवेक्षण अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारियों द्वारा रविवार को जनपद के सभी थाना,चौकी व पुलिस लाइन परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए श्रमदान किया गया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण/समाधान हेतु जानकारी तथा अधिकारी/कर्मचारी गणों के समस्याओं को समाधान हेतु प्रत्येक रविवार की तरह थाना संवाद दिवस का आयोजन किया गया। विवेचकों के साथ मीटिंग कर मामले की समीक्षा की गई मुकदमों की प्रगति के संबंध में वादी गणों को अवगत कराने हेतु तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों के शीघ्र,विधि,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विवेचक गणों को आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही अधिकारी/कर्मचारी गणों समस्याओं को सुना गया साथ ही रहने-खाने तथा अन्य समस्याओं को जाना गया।


दैनिक रजिस्टर के अनुसार आमद-रवानगी व बीट बुक की जानकारी ली गई तथा वादी गणों के समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गणों से संवाद की गई। प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने मातहतों से संवाद किया गया। तथा समस्याओं/शिकायतों की निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया। जनपद के समस्त थानों पर संवाद दिवस का आयोजन किया गया। एसओ द्वारा थाने के कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में बात कर,समस्याओं का तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!