महराजगंज
जनपद में विजिलेंस की टीमें कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी


ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। जनपद में सुबह से विजिलेंस की टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से आयी दो टीमें जनपद में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। इनके साथ जनपद के अधिकारी भी लगाए गये हैं। अधिकारियों से बातचीत के दौरान अभी कुछ भी जानकारी देने से कतरा रहे हैं। अंदर की जानकारी के मुताबिक एक टीम का नेतृत्व विजिलेंस के डिप्टी एसपी सरफराज अहमद कर रहे हैं। विस्तृत विवरण का इंतजार है।