घुघलीमहराजगंज

घुघली पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार

Spread the love


ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
घुघली-महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध व वारंटियो के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह द्वारा टीम गठित की गयी। जिनके द्वारा थाना क्षेत्र से एक वारन्टी न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,जनपद महराजगंज द्वारा जारी एनबीडब्लू सम्बन्धित मु0नं0- 900013/01 धारा 452/354/504 आईपीसी में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र में वारन्टी प्रमोद पुत्र रुदल निवासी बारीगाँव ब्राह्मण टोला थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 47 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाले टीम में जखिरा चौकी प्रभारी उ0नि0 रमेश पुरी,हे0का0 संजीव कुमार गौड़,हे0का0 प्रदुम्न सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!