उत्तर प्रदेश
भाजपा के दो नेताओं की सड़क हादसे में मौत,एक गंभीर रूप से घायल


संपादक नागेश्वर चौधरी
कौशांबी। वाराणसी से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे थे,तड़के 3 बजे घना कोहरा होने के चलते कौशांबी में सड़क किनारे पेड़ से कार टकराई।
एक रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में कौशांबी युवा मोर्चा जिला मंत्री मनीष मौर्य (28) व संघ कार्यकर्ता धीरज कुशवाहा (29) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाजपा कार्यकर्ता संजय मौर्य (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।