जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया जिला बदर

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त पिन्टू पुत्र केदार (उम्र 25 वर्ष),निवासी मानिक तलाब,टोला चन्नीपुर,थाना पुरन्दरपुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार जनपद से निष्कासित कर दिया। अभियुक्त को वाद सं0 00448/2019 के तहत उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम में जिला बदर घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महराजगंज के आदेशानुसार 6 माह के लिए जनपद महराजगंज से निष्कासित कर जनपद सिद्धार्थनगर भेजा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा/फरेन्दा जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने किया,जिसमें निरीक्षक मो.असजद और हेड कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।