Crime Newsआनन्दनगर - फरेंदामहराजगंज
एक वारंटी अभियुक्त गिरफ़्तार

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
फरेंदा। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के द्वारा वांछित/वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरूद्ध कुमार के कुशल दिशा निर्देशन में व थानाध्यक्ष फरेंदा प्रशांत कुमार पाठक के अगुवाई मे थाना फरेन्दा पुलिस टीम उ0नि0 अख्तर आलम मय हमराह का0 अनिल यादव द्वितीय के द्वारा अ0सं0 168/2020,वाद सं0 616/2020 धारा 147,323,504 506,325,504 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी/अभियुक्त मुकेश पुत्र राजनाथ पासवान निवासी सिधवारी टोला जगदीशपुर थाना फरेंदा उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 23.01.2025 को समय 10.30 बजे अम्बेडकर तिराहा कस्बा फरेन्दा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।