पॉस्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

संपादक नागेश्वर चौधरी
चौक,महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष रामचरन सरोज थाना चौक के नेतृत्व में उच्चाधिकारीगण के आदेश के अनुपालन में अपराध की रोकथाम व अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु इनामिया/वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय के उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 चन्द्र प्रकाश,का0 अभय कुमार सिंह व म0आ0 पदमगंधा गौतम के द्वारा मु0अ0सं0 217/2024 धारा 363,376,342,120बी भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त बाल्मिकी चौहान पुत्र दिलीप चौहान साकिनान जंगल औराई शिव मन्दिर टोला थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को आज दिनांक 28.01.2025 को समय 11.40 बजे मुखबिर खास सूचना पर अभियुक्त बाल्मिकी चौहान पुत्र दिलीप चौहान साकिनान औरहिया शिवाला टोला थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर जो अपने मौसी शशिकला के घर ग्राम बरगदही बसन्तनाथ मिलने आया था,अपने मौसी से मिलकर वापस अपने घर जाने के लिये सवारी का इन्तजार ग्राम केवलापुर कला चौराहे पर कर रहा है उपरोक्त पुलिसकर्मी द्वारा छुपते छुपाते एकबारगी दबीश देकर अभियुक्त बाल्मिकी चौहान उपरोक्त को उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 चन्द्र प्रकाश,का0 अभय कुमार सिंह व म0आ0 पदमगंधा गौतम द्वारा ग्राम केवलापुर कला चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त को विधिक कार्यवाही करके न्यायालय महराजगंज भेजा गया।