घुघली पुलिस द्वारा तीन वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
घुघली,महराजगंज। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली कुँवर गौरव सिंह द्वारा टीम गठित की गयी। जिनके द्वारा न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) अवर खण्ड त्वरित न्यायालय-प्रथम,जनपद महराजगंज द्वारा जारी एनबीडब्लू सम्बन्धित मु0नं0- 1423/04 धारा 498-ए/323/504/506/494/120 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र में वारन्टी श्यामदेव पुत्र भोलई उम्र 42 वर्ष,राबडी देवी पत्नी बाँसदेव उम्र 47 वर्ष और बाँसदेव पुत्र भोलई उम्र 50 वर्ष निवासीगण ढेकही बांसपार,थाना घुघली,जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष भेजा गया। वारंटियों को गिरफ्तारी के दौरान चौकी प्रभारी जखिरा उ0नि0 रमेश पुरी,हे0का0 ज्ञानेन्द्र कुमार,हे0का0 विरेन्द्र कुमार यादव,म0हे0का0 अनीता पाण्डेय मौजूद रहे।