राष्ट्रीय
शारदा सिन्हा के निधन पर यूपी के सीएम योगी ने जताया दुख


संपादक नागेश्वर चौधरी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक गायिका,पद्म भूषण शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन को संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रख्यात लोक गायिका,पद्म भूषण डा.शारदा सिन्हा का निधन अत्यंत दुखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन के माध्यम से मैथिली,भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया।