पुलिस ने तीन वारण्टी अभियुक्त गिरफ़्तार किया

मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौक राम चरन सरोज मार्गदर्शन में थाना चौक पुलिस द्वारा टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 04.02.2025 को दो वारण्टी दिनेश पुत्र रामनाथ सा0 बरगदही बसन्तनाथ थाना चौक जनपद महराजगंज सम्बन्धित मु0नं0 193/2018,मोती पुत्र चन्द्रबल्ली उर्फ झाबर सा0 बरगदही बसन्तनाथ थाना चौक जनपद महराजगंज सम्बन्धित मु0नं0 102/2019 व काशी पुत्र जमुना सा0 सोहगौरा थाना चौक जनपद महराजगंज मु0नं0 04/2010 सम्बन्धित न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सिंचाई खण्ड प्रथम महराजगंज (धारा 75 अनुसूची 5 प्रपत्र संख्या-2) (गिरफ्तारी का अधिपत्र) जनपद महराजगंज तारिख पेशी 12.02.2025 को ग्राम बरगदही बसन्तनाथ से दो अभियुक्त व सोहगौरा से एक अभियुक्त थाना चौक जनपद महराजगंज से गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उ0नि0 अमित कुमार सिंह,उ0नि0 चन्द्र प्रकाश झा,उ0नि0 शिवम कुमार सिंह,हे0का0 अखिलेश यादव,कां0 वृजेश यादव मौजूद रहे।