ठूठीबारी पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशानुसार जनपद में वांछित/वारण्टियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी निचलौल के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा थाना ठूठीबारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.05.2025 को एक वारण्टी सनेही पुत्र खदेरू साकिन सुकरहर थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज उम्र करीब 50 वर्ष सम्बन्धित वाद संख्या मु0न0 3449/02 धारा 26 एफ एक्ट 379 भादवि को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद महराजगंज के आदेश के क्रम मे उ0नि0 अनुराग प्रकाश पाण्डेय मय हमराह का रामजनम यादव व का0 पवन यादव के द्वारा दिनांक 19.05.2025 को समय करीब 11.25 बजे वारण्टी उपरोक्त के घर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार शुदा वारण्टी उपरोक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय महराजगंज के लिये रवाना किया गया।