पांच पेटी नेपाली ग्लो लवली पाउडर पुलिस ने किया बरामद

संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशानुसार जनपद में अवैध तस्करी की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टीयो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत एवं आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व अनुज कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी निचलौल के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह थाना ठूठीबारी के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 24.03.2025 को मै उ0नि0 अभय नरायन सिंह चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर मय हमराह उ0नि0 दिव्य प्रकाश मौर्य,का0 प्रमोद यादव,का0 अनूप यादव,का0 नन्दलाल यादव के मय सीमा शुल्क (निवारक) इकाई निचलौल के टीम अधीक्षक के0एन0सी0,निरीक्षक अभय तिवारी,हे0 हवलदार आर0बी0 सिंह,हवलदार शम्भू प्रसाद के संयुक्त टीम के साथ देखभाल क्षेत्र,रोकथाम जुर्मजरायम व रोकथाम तस्करी हेतु क्षेत्र में थे मुखवीर द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 24.3.2025 को 2.00 बजे नेपाल से भारत में लाकर ग्राम लक्ष्मीपुर के निकट बंधे के पास बार्डल पिलर संख्या न0 503/08 से लगभग 100 मीटर पहले भारतीय क्षेत्र में कुछ विभिन्न प्रकार के कास्मेटिक के समान रखा गया है उक्त सूचना टीम के साथ समय करीब 3.00 बजे उक्त सभी समान 05 पेटी (48×12× 5=2880 नग ग्लो लवली नेपाल निर्मित को कब्जा पुलिस में लिया गया। आवश्यक कस्टम की विधिक कार्यवाही की गई।