शान्ति भंग में सात लोगों का हुआ चालान


इंद्रेश कुमार पटेल संवाददाता
श्यामदेउरवा,महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडहरा बरईपार के प्रथम पक्ष के वरुन पुत्र धर्मदेव उम्म्र 20 वर्ष निवासी बड़हरा बरईपार थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज व द्वितीय पक्ष के धर्मदेव पुत्र इन्नर उम्र 55 वर्ष,नागमणि पुत्र धर्मदेव उम्र 27 वर्ष और जानदीप पुत्र धर्मदेव उम्र 24 वर्ष निवासीगण बड़हरा बरईपार थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के मध्य आग का धुआ उडने की बात को लेकर तनाव व कशीदगी बनी हुई थी। इनके द्वारा कभी भी शान्ति भंग किया जा सकता है तथा ग्राम अमवाँ के प्रथम पक्ष के शैलेष यादव पुत्र शम्भू यादव उम्र 48 वर्ष,भृगुनाथ यादव पुत्र शम्भू यादव उम्र 34 वर्ष व द्वितीय पक्ष के जयकरण यादव पुत्र कैलाश यादव उम्र 26 वर्ष निवासीगण अमवा थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के मध्य जमीनी विवाद को लेकर तनाव व कशीदगी बनी हुई थी। इनके द्वारा कभी भी शान्ति भंग किया जा सकता है अतः शान्ति भंग होने के प्रबल सम्भावना को देखते हुए सभी उभय पक्षो का चालान अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस में चालान कर न्यायालय सदर महराजगंज भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले टीम में श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह उ0नि0 अश्वनी गुप्ता,उ0नि0 अक्षय कुमार सिंह,उ0नि0 अमित कुमार सिंह,हे0का0 शक्ति पाण्डेय,का0 राकेश यादव मौजूद रहें।